अपर मेला अधिकारी ने किया लालजीवाला का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 6 फरवरी। अपर मेला अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने लालजीवाला स्थित लालकोठी के निकट निर्माणाधीन होमगार्ड लाइन, वीआईपी कैम्प एवं 10 बेड के अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अपर मेला अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने लगाए जा रहे बिजली के खम्भों, तैयार हो रहे टेण्टों की मजबूती, भूमि का समतलीकरण, निर्माणाधीन हाॅस्पिटल की प्रगति आदि का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि होमगार्ड लाइन में पड़े बोल्डर को हटाकर भूमि का समतलीकरण किया जाये। उन्होंने पेयजल लाईन मानकों के अनुसार बिछायी जा रही है या नहीं इसकी भी मौके पर जांच की।

लालजी वाला क्षेत्र में बनाए जा रहे 10 बेड के हाॅस्पिटल एवं वीआईपीकैम्प का भी निरीक्षण किया तथा उसकी प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये अधिकारियों को हाॅस्पिटल के निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, दयानन्द सरस्वती, कमाडेंट राहुल सचान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।