सौन्दर्य प्रतियोगिता में भेल हरिद्वार की अर्चना सिंह बनी “मिसेज दिवा क्लासिक इंडिया” की प्रथम रनर अप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

अस्तित्व एंटरटेनमेंट की फाउंडर डायरेक्टर अर्चना शर्मा उनियाल द्वारा हरिद्वार के होटल गार्डेनिया में दिवा मिस एंड मिसेज़ इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे देश के अलग अलग राज्यों से आये सभी आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान,विवेक से अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन दिखाया।

तीन दिन चली इस प्रतियोगिता में भेल हरिद्वार की अर्चना सिंह ने “मिसेज दिवा क्लासिक इंडिया” के प्रथम रनर उप का खिताब जीतकर उत्तराखंड और भेल हरिद्वार का नाम गौरवान्वित किया।


अर्चना सिंह नवंबर 2020 में “क्वीन हरिद्वार” का खिताब भी जीत चुकी हैं।


अर्चना सिंह का अगला टारगेट मिसेज इंटरनेशनल जितने का है।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री शफाक नाज एवं टैरो कार्ड स्पेशलिस्ट मोनिका बंसल जज के रूप में उपस्थित रही।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि राजेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रुप में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।