आपदाकाल में कांग्रेसजन कर रहे हैं ओछी राजनीति: अनिरूद्ध भाटी

Politics
Spread the love

भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने की कांग्रेसियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थना

हरिद्वार, 7 मई। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवाह्न पर भाजपा कार्यकत्र्ता निरन्तर जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क व साबुन का वितरण कर क्षेत्रवासियों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक कर रहे हैं। वार्ड नं. 3 में अभियान के तीसरे दिन क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने आरटीओ तिराहा, पावनधाम मार्ग, शेर गली, स्वामी नारायण गली में घर-घर जाकर साबुन व मास्क वितरित किये। जन-जागरूकता अभियान से पूर्व भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में मां गंगा से आपदा की घड़ी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कांग्रेसियों की बुद्धि-शुद्धि हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता निरन्तर सामाजिक कार्यों में जुटे हैं।

हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने 23 मार्च से निरन्तर भोजन, कच्चा राशन, सेनेटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया है। जिससे समाज के कमजोर वर्ग को संबल मिला है। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के कार्यों से कांग्रेसजनों को प्रेरणा लेते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए। वर्तमान समय दोषारोपण व बयानबाजी का नहीं है। जनता के दुःख, दर्द में सहभागी बनने के स्थान पर कांग्रेसजनों का राजनीतिक रोटियां सेंकना उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व मण्डल महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि  कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता तक कुंठित मानसिकता के चलते आपदा के काल में भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाह्न पर भाजपा कार्यकत्र्ता कोरोना योद्धाओं का सहयोग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां एक ओर बेहतर तरीके से लड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता केवल राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं। व्यापार मण्डल के शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का विरोध करने के नाम पर कांग्रेस कार्यकत्र्ता गरीब के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, अमित गुप्ता, दिनेश शर्मा, विनोद पाठक, सूर्यकान्त शर्मा, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, देवेन्द्र गिरि, भारत नन्दा, प्रमोद पाल, सोनू पंडित, सुनील सैनी, आदित्य यादव, वासु पंडित, सतीश यादव, महेश प्रधान, प्रशांत पाल, राजेन्द्र यादव, रामदयाल यादव, सुखेन्द्र तोमर, जनेश्वर त्यागी, हंसराज आहूजा, गंगाराम पाल, नरेश पाल, अम्बूराम प्रजापति, विक्की प्रजापति, गुड्डू प्रजापति समेत अनेक कार्यकत्र्ताओं ने मां गंगाजी से कांगे्रेसजनों को आपदाकाल में सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *