अब की बार 60 पार के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
हरिद्वार, 16 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद सहित जनपद के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अबकी बार साठ पार के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए वह मंडल और बूथ स्तर तक जाएंगे। इसके लिए वे 20 मार्च के बाद कुमाऊं मंडल के 3 जनपदों से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता को क्या दायित्व मिलता है यह महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि वह किस मनोयोग के साथ उस काम को करता है यह महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है। वे कार्यकर्ता, सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीस्वरानंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको वे पूरी तरह निभाएंगे। आम जनता की समस्या का समाधान हो और सरकार की नीतिया जन जन तक पहुंचे यह उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक बार पुनः मिशन 2022 को फतह किया जाएगा। गंगा पूजन कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन, विमल कुमार, शोभाराम प्रजापति, राकेश राजपूत, सुशील चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, जागेराम शास्त्री, जिला मंत्री आशु चैधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, अतुल वशिष्ठ, चंद्रकांत पांडे, दिनेश पांडे, तरुण नय्यर, अजीत कुमार, रामकिशन प्रधान, उज्ज्वल पंडित आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *