अभिषेक कश्यप बने यूकेडी के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 12 अगस्त। उत्तराखण्ड क्रांति दल की रानीपुर विधानसभा कार्यकारिणी का गठन कर अभिषक कश्यप को अध्यक्ष, किशोर सेठी को उपाध्यक्ष, शुदेन्दु तिवारी को महामंत्री, अनुराग को कोषाध्यक्ष व अंकित चैहान का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए  जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि जल्द ही जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यकारिणी गठित कर पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। जनपद में उक्रांद का मजबूत संगठ्न खड़ा किया जाएगा। राजीव देशवाल ने कहा कि युवाओं का रुझान उत्तराखंड क्रांति दल की ओर बढ़ रहा है।

विधानसभा क्षेत्रों के साथ ब्लाॅक व ग्राम कार्यकारिणी गठित कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और यूकेडी को विकल्प के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को उन्नत प्रदेश बनाने के लिए सबको मिलकर संघर्ष करना होगा। नवमनोनीत रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने कहा कि जिम्मेदारी को पूरी निष्ठ से निभाते हुए अब तक उपेक्षा का शिकार रहे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान दल के केन्द्रीय  उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, केन्द्रीय महामंत्री चौधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, रजनीश कुमार, शशांक सिंह, सचिन चैहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, विपिन, संजीव ठाकुर, अंकित, सुनीत आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।