स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। थाना बुग्गावाला पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा शाहमन्सूर से सिकरोढा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किए गए खालिक पुत्र हारुन निवासी ग्राम बन्दरजूड थाना बुग्गावाला के कब्जे 4.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश ने किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई ममता रानी, हेडकांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल विक्रम व नरेंद्र शामिल रहे।