चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अगस्त। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। 2 अगस्त को ग्राम नेहन्दपुर सुठारी लकसर निवासी सावेज अली ने 31 जुलाई को केशवनगर लकसर से उसकी बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में ई एफआईआर दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के लिए गठित पुलिस टीम ने श्री सीमेन्ट फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान आदेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम घिस्सपुरा थाना पथरी को चोरी की गयी बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस टीम में एसआई रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह व सतपाल राणा शामिल रहे।