हरिद्वार, 7 अक्टूबर। स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की गयी स्कूटी समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर को पंकज कुमार सिंह जनौटी ने उसकी एक्टिवा चोरी कर लिए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित आकाश पुत्र बिरजू निवासी गली नं.2 टिबड़ी रानीपुर को चोरी की स्कूटी एक्टिवा के साथ हिल बाईपास रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल हसलवीर सिंह, अजय पंवार शामिल रहे।




