विडियो:-आस्था पथ पर महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
हरिद्वार, 9 जून। आस्था पर अज्ञात महिला का शव मिलने का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया कर लिया है। बुधवार की देर रात दूधियाबंद तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। 28 जून को महिला का शव बरामद होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार स्वयं वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस जांच में दो व्यक्तियों के चंडी चौक से महिला को पैदल गंगा घाट की तरफ ले जाने की जानकारी सामने आयी थी।
8 जुलाई की रात एसआई खेमेन्द्र गंगवार व एसआई नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ दुधियाबंद तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चेहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव में की गयी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नहटोर थाना नहटोर जिला बिजनौर उ.प्र. पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जबकि उसका साथ शाहनवाज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। जिशान के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि 28 जून की सुबह वह और शाहनवाज महिला को हरकी पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे उन्होंने बारी-बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी।

इस पर दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर और मूंह पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया और फोन लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान के प्रयास और फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply