हरकी पैड़ी पर स्नान कर रहे श्रद्धालु का बैग चोरी कर फरार हुआ आरोपी दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 18 सितम्बर। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु का बैग चोरी कर चंपत हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले सुभाष चंद पुत्र सरदारा पुलिस को तहरीर देकर हरकी पैडी गंगा स्नान के दौरान पिठ्ठू बैग जिसमें मोबाईल फोन, पर्स, कपडे, आधार कार्ड व घडी आदि थे, चोरी कर लिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मंजीत सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी शिव बस्ती कालोनी झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार कर बैग, मोबाइल फोन, पर्स, एक हजार रूपये व आधारकार्ड, घडी आदि बरामद कर लिए।