Haridwar news युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विडियो

Crime
Spread the love

ब्यूरो

हरिद्वार: कनखल के दयाल एनक्लेव, जमालपुर में देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित चौधरी पुत्र पप्पन के रूप में हुई है।गोली लगने के बाद परिजन उसे भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।कनखल थाने की पुलिस टीम भी दयाल एनक्लेव क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाये है, पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल व एसपी सिटी पंकज गैरोला घटना की जानकारी ले रहे हैं।