विडियो :-अधिवक्ता ना लड़े मासूम की हत्या के आरोपियों का केस-मनोज द्विवेदी

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 23 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार सेक्टर प्रभारी हरवेंद्र त्यागी ने प्रैसवार्ता कर ऋषिकुल क्षेत्र में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। हरवेंद्र त्यागी ने कहा कि जल्द से जल्द फरार आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। वरना आम आदमी पार्टी आंदोलन चलाने पर विवश होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा से कम नहीं मिलनी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इस मामले की सुंनवाई की जानी चाहिए। दुष्कर्म व हत्या की घटना से प्रदेश के निवासी हतप्रभ हैं।

ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ रही है। महिलाएं, बालिकाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। आम आदमी पार्टी के नेता मनोज द्विवेदी ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बालिका की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों का केस अधिवक्ताओं को नहीं लेना चाहिए।

अधिवक्ताओं को भी मानवता का परिचय देते हुए प्रदेश में एक मिसाल देनी होगी। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं रखता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की डयूटी का समय निर्धारित किया जाना चाहिए। सूर्य अस्त के बाद किसी भी महिला कर्मचारी से फैक्ट्रियों में वर्क ना कराया जाए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि महिला हितों में श्रम कानूनों को पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि बालक बालिकाओं में किसी भी प्रकार की असमानता ना बरतें। बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र की उन्नति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मनोज द्विवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। नवीन मारया व ममता सिंह ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गयी तो आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन चलाने को विवश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *