एडीएम केके मिश्रा व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने की लंगर सेवा की सराहना

Haridwar News
Spread the love


राहत अंंसारी

हरिद्वार, 30 मई। एडीएम केके मिश्रा व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतापाल ब्रह्मचारी ने भेल सेक्टर दो स्थित गुरूद्वारा गुरु नानक दरबार में श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति द्वारा पिछले 15 दिनों से संचालित निःशुल्क ऑक्सीजन और लंगर सेवा का निरीक्षण किया। एडीएम केके मिश्रा ने कहा कि सिक्ख समाज सेवा कार्यों में सदैव आगे रहा है। प्रशासन के नियमो का पालन करते हुए समिति द्वारा संचालित सेवा कार्य कोरोना पीड़ितों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है।

जो भी व्यवस्था बनाई गई है उससे पूरी तरह से संतुष्ट हैं। सही अभिलेख लेकर और सही व्यक्ति तक ऑक्सीजन, लंगर सेवा, ऑक्सी फ्लो मीटर, मास्क, कैल्शियम दवाई आदि निशुल्क पहुंचाई जा रही है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश विदेश में गुरुद्वारों की सेवा सर्वोपरि है। जहां भी जरूरत होती है। सिक्ख समाज के लोग सेवा के लिए हमेशा खड़े मिलते हैं। उनकी सेवा को प्रणाम है। रोजाना सैकड़ों मरीजों को भोजन समिति द्वारा दिया जा रहा है जो कि बहुत सराहनीय है। गुरुद्वारे के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि जरूरत रहने तक मरीजों के लिए निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा जारी रहेगी। सेवा कार्य से प्रशासन की भी मदद की जा रही है।

इस अवसर पर आकाश भाटी, नितिन यादव, ओमवीर पहलवान, परविंदर सिंह बल, उज्जल सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, ज्ञानी सरबजीत सिंह, संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, गुरनाम सिंह, लव शर्मा, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मोहन सिंह, बलप्रीत सिंह, विक्रम सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *