किस जनपद मे बढ़ रही कोविड मरीजो की संख्या,जानिये

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

राज्य में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2915, एक्टिव केस 8018 पहुंच गए हैं। राज्य में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। रिकवर 1300 हुए है।

जनपद में कोविड रिपोर्ट पर नजर डाले तो सबसे अधिक केस रुड़की में 149, हरिद्वार अर्बन में 50, बहादराबाद में 56, भगवानपुर में 1, नारसन में 5 लक्सर में 4 एवं अन्य जनपदों में 100 की संख्या बुधवार को रही। राज्य में लगातार कोविड मरिजो की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। तेजी से फैल रहे कोविड-19 रोकने के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं।

बॉर्डर पर लगातार बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है। नारसन बॉर्डर श्यामपुर आदि मार्गों पर लगातार पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हुई है।