विडियो :-एडवोकेट रीमा शाहिम ने महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्य अतिथि रीमा शाहिम को किया सम्मानित

कोटद्वार में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द्वारा वूमेन शाइन कांफ्रेंस का आयोजन किया। चिकित्सा, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। इस दौरान महिलाओं के महत्वपूर्ण अधिकारों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट रीमा शाहिम को भी सम्मानित किया गया। एडवोकेट रीमा शाहिम ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं के अधिकार, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।

रीमा शाहिम महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि भद्दे कमेंट पर महिलाओं को तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए।उत्तराखंड पुलिस एप महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने हुए हैं।गौरी शक्ति एप अपने मोबाइल में अपलोड करें। पुलिस विभाग के आवश्यक नंबरों को अपने पास रखें।पति द्वारा अगर प्रताड़ित किया जा रहा है। तो पुलिस की मदद अवश्य लेनी चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है।

विशिष्ट अतिथि डाक्टर अंजलि सिंह द्वारा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां दी गई। संस्था के अध्यक्ष अमित सेमवाल द्वारा उत्तराखंड, यूपी और पंजाब में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के सभी सेंटर की छात्राओं द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अंत में सभी महिलाओं को उपहार दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *