मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली और पानी के बिल किये माफ

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

जोशीमठ प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जोशीमठ आपदा को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया था कि प्रभावित लोगों के नवंबर 2022 से अगले 06 महीने तक के लिए यह बिल माफ किए जाएंगे। आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।