प्रमोद गिरि
हरिद्वार, 29 जनवरी। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम कांगड़ी के परमाध्यक्ष एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज से हिमाचल प्रदेश के ज्योतिषाचार्य डा.महेंद्र शर्मा, रोहतक नगर निगम के पार्षद राहुल देशवाल, दीपक घनघस, सोपू चेयरमैन हरियाणा, बैंक प्रबंधक कुलदीप ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य डा.महेंद्र शर्मा ने कहा कि संतो का जीवन देश और समाज कल्याण के लिए होता है। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ाने में निरंतर योगदान कर रहे हैं।
श महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उनका समूचा जीवन देश और समाज कल्याण के लिए समर्पित है। निर्धन वर्ग के बच्चो को शिक्षा, दीक्षा और संस्कार देकर उन्हें कामयाब बनाना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में व्याप्त ईष्र्या, द्वेष भावना, उच्च नीच के भेदभाव को समाप्त करने और मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।