अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 जनवरी। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर गिरफतार किए गए आरोपी सोनी पुत्र सुरेश निकट छाज वाली गली पीठ बाजार ज्वालापुर के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 60 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गौड़ व राजेश बिष्ट शामिल रहे।