विडियो :-अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया विधायक रवि बहादुर को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

राहत असांरी

हरिद्वार, 17 अप्रैल। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक रवि बहादुर को सम्मानित किया। देहरादून में बाल्मीकि बस्ती पटेल नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि समाज की आवाज जोरशोर से उठाई जाएगी। सभी मिलजुलकर मेहनत करें।

जब तक समाज का व्यक्ति आगे नहीं बढ़ेगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। संगठन और समाज को आगे बढ़ाओ। बाबा साहेब को पढ़ो और अपने बच्चो को पढ़ाओ। समय है जाग जाओ और शिक्षित बनो। समाज के सम्मान की लड़ाई विधानसभा और सड़क पर लड़ी जाएगी। इसके लिए समाज के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। संघ के संस्थापक राजपाल महरोलिया ने कहा कि बाल्मीकि समाज को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

अब तो विधानसभा में बाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक विधायक भी है। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर ने समाज के लिए संविधान में बहुत कुछ किया। लेकिन समाज फिर भी पीछे रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर, विशाल बिरला, अनुपमा टाक, प्रिंस लोहट, विक्रम सिंह, मुरारीलाल बाल्मीकि, सुरेश डोगरा, सुधीर टाक, यक्ष, अमन, धीरज आदि उपस्थित रहे।