वासुदेव राजपूत
हरिद्वार, 6 मार्च। अल्फाबेट प्रे स्कूल एवं नीर अरूण फाउंडेशन के तत्वाधान में होली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हें मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृति प्रस्तुतियां दी गयी। होली पर्व के महत्व को भी समझाया गया। नीर अरूण फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने कहा कि होली पर्व सद्भावना का संदेश देता है। मन के विकारों को दूर होली पर्व को खुशीयों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बालक बालिकाओं को होली पर्व के महत्व को भी समझाया गया।
नीर अरूण फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीब असहाय निर्धन परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। साठ बच्चे फाउंडेशन के तहत शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक गतिविधियों को भी सीख रहे हैं। कृष्णा कौशिक ने कहा कि बालक बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्राप्त होने चाहिए। आज के कर्णधार राष्ट्र की उन्नति एवं तरक्की में अपना योगदान देंगे।
इस दौरान नीरा कौशिक, दिव्या कौशिक, कृष्णा कौशिक ने बालक बालिकाओं को होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों में वेद कौशिक, केशवी, पार्थ गुप्ता, हरि, तवी प्रजापति, वीना शर्मा आदि शामिल रहे।