अमन गर्ग बने म्युनिसिपिल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 जुलाई। पूर्व पार्षद अमन गर्ग को म्युनिसिपिल बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। मायापुर स्थित यूनियन भवन में यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी की अध्यक्षता में सपंन्न हुई बैठक में मुकुल जोशी की शारीरिक अस्वस्थता पर चर्चा करते हुए उनके सहयोग के लिए अनुभवी एवं संगठनात्मक शक्ति से संपन्न एवं मजदूर हितों के प्रति समर्पित व्यक्ति को उनके सहयोगी के रूप में नामित किए जाने का निर्णय लिया।

चर्चा के उपरांत मुकुल जोशी ने स्वयं पूर्व पार्षद अमन गर्ग का नाम प्रस्तावित किया। जिससे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए अमन गर्ग को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चैटाला, पूर्व विधायक रामयश, सुबोध शर्मा, अशोक गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, उपेंद्र कुमार, सोम त्यागी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, संजय बाल्मिीकि आदि ने फूलमाला पहनाकर अमन गर्ग का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *