तनवीर
हरिद्वार, 7 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरली मनोहर ने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की निंदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रशासन धार्मिक स्थलों को तोड़ने का काम कर रहा है। उससे अच्छा होता कि जन समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाई जाए। बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के मामले में कोई कार्यवाही करती। लेकिन अफसोस की बात है कि जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे है। दरगाहें एवं मंदिरो से लोगों की भावनाएं जुड़ी रहती हैं।इन से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।
कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि प्रशासन को सभी से समन्वय बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए। सरकार को उत्तराखंड के नौजवानों के हितों मे फैसले लेने चाहिए। महिला पहलवान न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन अब तक कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई है।सरकार बेरोजगारी, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों को लेकर संजीदा होना चाहिए। धार्मिक स्थलों को तोड़कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जो कि निंदनीय है।