शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में खेल महत्वपूर्ण-अमित कुमार चौधरी

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 29 अगस्त। शिव डेल स्कूल भेल सेक्टर-1 में हर्षोल्लास के साथ नेशनल स्पोर्ट डे मनाया गया। नेशनल स्पोर्ट डे के अवसर पर स्कूल में सौ मीटर, दौ सौ मीटर रेस, लम्बी कुद, ऊंची कूद, रस्साकशी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि खेल शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज के परिवेश में शरीर को रोगमुक्त रखना है तो खेल अपनाने होंगे। युवा पीढ़ी को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। स्कूल कालेजों के माध्यम से होने वाली प्रतियोगिताएं अवश्य ही छात्र जीवन में बदलाव लाती हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए खेल को अपनाएं। जिससे शरीर व बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार होता है।

राज्य एवं केंद्र सरकारें लगातार खेलों को बढावा दे रही हैं। आशिहार कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बालक बालिकाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए अभिभावकों को भी सहयोग प्रदान करना चाहिए। खेल शारीरिक विकास में योगदान देते हैं। बालिकाओं को कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।

शिक्षा के साथ खेल जरूरी हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। अच्छे खिलाड़ी देश दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल शारीरिक व मानसिक मजबूती का आधार है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, काॅर्डिनेटर मीनाक्षी मेहता,, परमिन्दर कौर, खेल अध्यापिका प्रीती राठी व अमित कुमार चैधरी, स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *