गौरव रसिक
हरिद्वार, 29 जनवरी। आर्यनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित इंटक की बैठक के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अनिल ठाकुर, शशांक सैनी, मनोज कल्याण और मनोज कुमार को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान इंटक के शहर अध्यक्ष सचिन जोन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनिल ठाकुर को शहर महासचिव पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि युवाओं का बीजेपी से मोहभंग होने लगा है। युवा कांग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार दिया और बीजेपी ने नशा दिया।
आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। कांग्रेस में युवाओं का सम्मान होता है। शहर अध्यक्ष सचिन जोन ने कहा कि जल्द ही कई युवाओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा। इंटक ने हमेशा बेरोजगार युवाओं की लड़ाई लड़ी है। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, तरुण व्यास, सुमित भाटिया, हर्षित राणा हरिदत्त जोशी, अमित राजपूत आदि उपस्थित रहे।