अनिल शर्मा बने व्यापार मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश/तनवीर
सभी को साथ लेकर करेंगे व्यापारी हितों के लिए संघर्ष-अनिल शर्मा
हरिद्वार, 4 फरवरी। व्यापारी नेता अनिल शर्मा को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल से संबद्ध श्री गुघाल रोड़ नील खुदाना व्यापार मण्डल का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल की बैठक में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने अनिल शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विजय शर्मा ने कहा कि हमेशा व्यापारी हितों के प्रति समर्पित रहने वाले अनिल शर्मा के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने से व्यापार मण्डल की गतिविधियों में तेजी आएगी।

व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। महामंत्री प्रेम आहूजा ने कहा कि एकजुटता से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है। कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल शर्मा सभी को एकजुट कर व्यापारी एकता को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए अनिल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए व्यापार मण्डल को मजबूत बनाया जाएगा।

सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ गुघाल रोड़ नील खुदाना क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराने में भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार मंदी का सामना करने के बावजूद व्यापारियों ने लाॅकडाउन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। व्यापारी सदैव सरकार का सहयोग करते रहे हैं। सरकार को व्यापारियों के समक्ष आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

अनिल शर्मा ने कहा कि व्यापारी संगठित होकर ही अपनी समस्याओं का निदान कर सकते हैं। मतभेद भुलाकर श्री गुघाल रोड़ नील खुदाना व्यापार मण्डल को मजबूत करने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष सत्येंद्र चैहान, विक्की तनेजा, विपिन गुप्ता, नारायण आहूजा, योगेंद्र रोहेला, ललित त्यागी आदि व्यापारियों ने भी फूलमाला पहनाकर अनिल शर्मा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *