अलग-अलग मामलों में तीन दबोचे

Crime Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 मार्च। नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र कन्हैया लाल निवासी हरदेव धाम आर्पाटमेन्ट हरिपुर कलां थाना रायवाला, देहरादून व प्रियांशु उर्फ मैक्स पुत्र विजय निवासी वाल्मिकी बस्ती मेला अस्पताल के सामने हरिद्वार को अवैध शराब के साथ गिरफ्मार किया गया। दोनों के कब्जे से 24-24 पव्वे बरामद हुए हैं। इसके अलावा चेकिंग के दौरान हिलबाई पास रोड़ आयकर विभाग कार्यालय के पास से राहुल पुत्र राजकुमार निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान हाल निवासी रावली महदूद को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।