मांगों को लेकर किसानों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 फरवरी। किसान यूनियन के जिला प्रभारी महीपाल सिंह सैनी व जिलाध्यक्ष अंकित चौहान ने किसानों की विभिन्न समस्याएं हल नहीं होने पर बृहष्पतिवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महीपाल सिंह व अंकित चौहान ने कहा कि अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। जनपद में हरे भरे बागों व कृषि भूमि पर अवैध रूप से कालोनियां बनायी जा रही हैं।

काॅलोनाइजर गलत तरीके से कृषि भूमि पर प्लाटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हित में फैसले लेने चाहिए। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। दो सप्ताह में बकाया भुगतान किया जाए। जगजीतपुर मार्ग पर यातायात नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। इस मार्ग पर कई स्कूल हैं। लेकिन बड़े वाहन स्कूल की छुट्टी के दौरान ही सड़कों पर दौड़ते हैं।

जिससे कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राशन डीलर राशन कार्ड होने के बावजूद लाभार्थियों को पारदर्शिता से राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे नहीं माने पर बृहष्तिवार से सिंहद्वार चौक पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान मनीष चैहान, अमित सैनी, कृष्णराज पुरोहित, मनीष ओझा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *