चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 1 फरवरी। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मनीष दत्त के कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रुक हुए कार्य पूरे होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मनीष दत्त ने कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी कर्मचारी का कोई भी कार्य नही रुकने दिया जाएगा।

कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। गलत कार्य करने वालों को नही बख्शा जाएगा। इसमें कर्मचारी संगठनों और कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, जिलामंत्री राकेश भंवर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सहयोग का भरोसा दिलाया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के जिलाध्यक्ष एसपी चमोली, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी चाहर, धर्मेंद्र सिंह ने भी निवनियुक्त सीएमओ को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कामेंद्र, महेश कुमार, पप्पू सैनी, अवनीश, पंकज, पवन कुमार, अशोक, सुरेश, दिनेश जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *