अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन रोशनाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘चूज टू चैलेंज‘ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के सभी थानो से आयी महिला पुलिस कर्मचारियां एवं पुलिस लाईन में निवासरत् पुलिस परिवारजनो की महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबदुई कृष्णराज एस. की धर्मपत्नि सुधा सेन्थिल, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार की धर्मपत्नि रितु राय, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ लाईन पूर्णिमा गर्ग एवं जितेन्द्र जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन उपस्थित रहे। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुये मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गयी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिला पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारजनो की महिलाओं के बीच एक रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाली एवं रस्साकशी में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं तथा जनपद के विभिन्न थानो एवं कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सुधा सेन्थिल द्वारा बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पुरूस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *