हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अक्तूबर। आपसी झगड़े के दौरान चाकू लगने से घायल हुए युवक की मौत होने पर पुलिस ने केस में हत्या की धारा बढ़ाते हुए हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया। बृहष्पतिवार को रानीपुर कोतवाली अंतर्गत बैरियर नं.6 के समीप टेम्पो स्टैंड पर आपसी झगड़े में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया और हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

साथ ही हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। घायल युवक नवाब के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने के आरोपी सुनील तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकद्मा दर्ज किया था। घायल युवक नबाब उर्फ भूरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रैफर कर दिया था। लेकिन एम्स ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

युवक की मौत होने पर पुलिस मुकद्मे को हत्या में तरमीम करते हुए आरोपी सुनील तोमर पुत्र पाल्लू तोमर निवासी ग्राम घासीपुरा थाना मंसूरपुर मुजफ््फरनगर हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई नितिन चैहान, एसआई महिपाल सैनी, कांस्टेबल अजय, गम्भीर, सुरेन्द्र व नरेन्द्र राणा शामिल रहे।