स्कूटी पर शराब तस्करी करते दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 जुलाई। थाना श्यामपुर पुलिस ने स्कूटी पर शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर के कब्जे से देशी शराब के 144 पव्वे बरामद किए गए हैं। कांवड़ मेले के दौरान चेकिंग में जुटी थाना पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली तो स्कूटी पर रखे बैग में देशी शराब के पव्वे भरे मिले।

पूछताछ में स्कूटी सवार ने अपना नाम इस्तखार पुत्र मोबीन निवासी कानपुर थाना रायपुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।