चरस समेत दबोचा

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 मई। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। घिस्सुपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम धिस्सुपुरा के कब्जे से 190 ग्राम चरस बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल सुरेश रावत व दिनेश शामिल रहे।