स्मैक समेत गिरफ्तार किया

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अगस्त। लकसर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी अरशद उर्फ चुण्डी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी के कब्जे से 7.45 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 1280 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एसआई लोकपाल परमार, कांस्टेबल अजीत तोमर व प्रकाश खनेड़ा शामिल रहे।