स्मैक के साथ एक दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अक्तूबर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। ग्राम घिस्सुपुरा ईदगाह के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी घिस्सुपुरा निवासी राशिद पुत्र शहीद शेख के कब्जे से 6.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई अशोक रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र चैहान, अनिल पंवार व मुकेश चैहान शामिल रहे।