अरविन्द केजरीवाल के दौरे से उत्तराखण्ड की महिलाओं को हैं बड़ी उम्मीदें-हेमा भंडारी

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर काशीपुर आ रहे हैं। जिसमें हरिद्वार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए हेमा भंडारी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को अरविन्द केजरीवाल के दौरे से बड़ी उम्मीदे हैं

हेमा भंडारी ने बताया कि 14 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल अपने पांचवे दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड की जनता बड़ी बेसब्री से उनके इस दौरे का इंतजार कर रही है। जिसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस दौरे पर अरविंद केजरीवाल चौथी बडी घोषणा कर सकते हैं। जिसका प्रदेश की जनता खासतौर पर महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।
उन्होंने कहा कि आज लोग महंगाई से बेहद परेशान हैं। महिलाएं महंगाई से सर्वाधिक जूझ रही हैं। खाद्य तेल सहित तमाम खाद्य पदार्थो के दाम दोगुने हो गए हैं। जिससे महिलाओं को रसोई चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीते 21 सालों में बारी बारी से उत्तराखण्ड की सत्ता में रही भाजपा व कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

उत्तराखण्ड की महिलाएं आज भी पहाड़ों में पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। कभी प्रसव के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो जाती है तो कभी महंगाई को लेकर घर चलाने की परेशानी उनके साथ रहती है। भाजपा व कांग्रेस की उदासीनता के चलते उत्तराखण्ड में महिलाओं की हालात बद से बदतर हो गयी है। जबकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य योजनाओं सहित कई योजनाओं की सौगात दी है।

जिसका सीधा फायदा महिलाओं को मिलता है। आप की दिल्ली सरकार मुफ्त बिजली, पानी देती है। जिससे महिलाओं को घर चलाने में आसानी होती है। जबकि उत्तराखंड की आबादी में महिलाओं की तादात 50 फीसदी के लगभग होने के बावजूद अब सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया।
हेमा भण्डारी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं उम्मीद कर रही हैं कि दिल्ली की तर्ज पर योजनाएं उपलब्ध कराकर अरविंद केजरीवाल ही उनकी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित गोयल एवं बॉबी कश्यप भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *