ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की रैली को सफल बनाने में जुटे विशाल राठौर

Politics
Spread the love

अमरीश


रैली में जुटेगी हजारों कार्यकर्ताओं व जनता की भीड़-विशाल राठौर
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह 18 दिसम्बर को ज्वालापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए रैली के मुख्य संयोजक कांग्रेस के जिला महनगर उपाध्यक्ष व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने बताया कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर मण्डी मैदान में होने वाली भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ रैली को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अलावा, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विशाल राठौर ने कहा कि रैली में विधानसभा क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता शामिल होगी

रैली को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता महबूब आलम को संयोजक तथा अमित सैनी, अर्जुन कुमार, लव चौहान, सुभान खान, नावेज अंसारी, अमित जाटव, मुकुल चौहान, शाहरूख अली, सचिन प्रधान, आदित्य पाटिल, जावेद खान, अतरसिंह राठौर, भावांजलि, नसीम शाहिद, शादाब अली, लक्ष्य, जेपी सिंह, वीर प्रताप चौहान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क किया जा रहा हैं।

विशाल राठौर ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से बेहद आजिज आ चुकी है। कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी से लोगों का बुरा हाल है। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी तथा प्रदेश में सरकार बनाएगी और लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गो की जनता का समर्थन उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *