अशोक उपाध्याय बने शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र संयोजक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
विकास कराने में नाकाम रहा शिवालिकनगर नगर पालिका बोर्ड-महेश प्रताप राणा
हरिद्वार, 16 जनवरी। कांग्रेस नेता अशोक उपाध्याय को शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महेश प्रताप राणा, शिवालिक नगर ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर ंिसह, बीएस पंवार आदि वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने अशोक उपाध्याय को शिवालिकनगर नगर पालिका के सभी 13 वार्डो का संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की।

अशोक उपाध्याय का स्वागत करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि अशोक उपाध्याय कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके संयोजक बनने से नगर पालिका क्षेत्र के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित शिवालिकनगर नगर पालिका बोर्ड क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह नाकाम रहा है। पूरा नगर पालिका क्षेत्र गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। नगर पालिका क्षेत्र संयोजक बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए अशोक उपाध्याय ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है।

उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर पालिका व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान मेहर सिंह, बहादुर सिंह पंवार, मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, विकास सिंह, सीपी सिंह, प्रीतम बर्मन, सत्येंद्र वर्मा, विजय पटेल, डा.सरीन, अंबिका पांडे, सुरेंद्र ंिसह, एए खान, एसएल रावत, एसपी मौर्या, सतीश शर्मा, ओपी चैहान, बीएस तेजियान, विशाल राठौर, आर्यन राठौर, मुकुल चैहान, पीएल कपिल, लालसिंह, कुंबर सिंह बिष्ट, सुशील चैहान, सरदार नारायण सिंह, जान मुहम्मद अंसारी, मुहम्मद जफर, शिवव्रत, अवधेश शर्मा, गुरूबख्श सिंह, राजकुमार, मुहम्मद शमशेर, भूषण सिंह, उषा, राजेंद्र किरन, संगीता, मायादेवी, बाला देवी, पिंकी, बीना, रमा, प्रियंका, सुनीता, कुसुम, रेखा, निरंजन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *