अस्पताल निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love


हरिद्वार, 01 मार्च। उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृत अस्पताल निर्माण हेतु भूमि को शासन स्तर पर चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अस्पताल निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
इस अवसर पर मनोज निषाद ने कहा कि अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर पिछले काफी लम्बे समय से क्षेत्रवासी संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन अस्पताल निर्माण को लेकर अब तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अस्पताल निर्माण मात्र फाईलों में सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि यात्री बाहुल्य क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण जनहित में अतिशीघ्र किया जाना चाहिए। उन्हांेने कहा कि महाकुम्भ मेला प्रारम्भ होने वाला है। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से यात्री इस क्षेत्र में भ्रमण हेतु पहुंचते हैं। कभी आपात स्थिति में चिकित्सा की आवश्यकता होने पर यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन चिकित्सा विभाग को अस्पताल भूमि को जल्द से जल्द हस्तांतरित करे।
नितिन यादव ने कहा कि अस्पताल का निर्माण जनहित का मामला है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में लाखांे की आबादी हैं। क्षेत्रवासियों को सरकारी अस्पताल में ही ईलाज कराने के लिए भागना पड़ता है। कई बार तो क्षेत्रवासी देहरादून, ऋषिकेश व अन्य राज्यों में ईलाज के लिए दौड़ते हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र में काफी अर्से से अस्पताल निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही अस्पताल का निर्माण प्रारम्भ नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अस्पताल निर्माण भूमि को लेकर तरह-तरह का भ्रम फैलाय जा रहे हैं। धरातल पर शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रहा है। अस्तपाल निर्माण जनहित में किया जाना अत्यन्त जरूरी है। लाखों की आबादी वाले क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण अतिशीघ्र किया जाये।
व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व विपिन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को निजी चिकित्सालयों में महंगे ईलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण अस्पताल निर्माण अतिशीघ्र होना चाहिए।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल, दीपक प्रजापति, तुषार कपिल, महंत ओम जी, पार्षद कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, लखनलाल चौहान, सूरज शर्मा, सतपाल गिरि, नीरज पाल, जितेन्द्र सिंह, नितिन तेश्वर, बलराम गिरि कड़क, दीपांशु विद्यार्थी, पूरण पाण्डे, विकल राठी, अरविन्द कुमार शर्मा, धीरज झा, वेदान्त, जय सैनी, मुकेश मनोड़ी, रोहित यादव, रवि तोमर, विक्की, रितेश त्यागी, गोविन्द तोमर, आदित्य गौड़, यागिक वर्मा, प्रवीण जोशी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *