जलभराव की समस्या से जूझ रहे उत्तरी हरिद्वार के लोगों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, 1 सितम्बर। उत्तरी हरिद्वार में सप्तसरोवर मार्ग पर जलभराव की सामना कर रहे क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सप्तसरोवर मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मामूली बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है। कई […]

Continue Reading

मेयर किरण जैसल ने किया विनायक एंकलेव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार, 1 सितम्बर। 15 वर्षो से जर्जर सड़क की समस्या का सामना कर रहे वार्ड 60 के विनायक एंक्लेव वासियों को अब पक्की और बेहतर सड़क की सौगात मिलने जा रही है। मेयर किरण जैसल और क्षेत्रीय पार्षद आकर्षिका शर्मा ने मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विनायक एंक्लेव में लंबे समय से […]

Continue Reading

वोविनाम मार्शल आर्टस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे आशिहारा के आठ खिलाड़ी

4 से 6 सितम्बर तक जम्मू में आयोजित होगी प्रतियोगिता खिलाड़ियों को मिलेगा खेल कौशल और प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर-अमित कुमार चौधरी हरिद्वार, 1 सितम्बर। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर आयोजित की जा रही 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में हरिद्वार जनपद के आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के 8 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। […]

Continue Reading

12 टायरा ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

जंगल में छिपाया गया ट्रक बरामद हरिद्वार, 1 सितम्बर। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने माईनिंग चेक पोस्ट से 12 टायरा ट्रक चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक की कीमत 35 लाख रूपए है। 24 अगस्त को कोतवाली […]

Continue Reading

पुलिस ने घर-घर जाकर जाना बुजुर्गो का हाल

हरिद्वार, 1 सितम्बर। थाना कनखल पुलिस ने घर-घर जाकर क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी करने और दिक्कत होने पर तत्काल सहायता करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन […]

Continue Reading

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने दी खटीमा मसूरी के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार, 1 सितम्बर। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रेम नगर घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए समिति के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि वर्ष 1994 में 1 सितम्बर को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में खटीमा में सात व […]

Continue Reading

नगर निगम ने सभी वार्डो में तैनात किए सफाई हवलदार

पहली बार की गयी महिला सफाई हवलदार की निुयक्ति वार्ड 14 में ममता संभालेंगी जिम्मेदारी शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना ही उद्देश्य-किरण जैसल हरिद्वार, 1 सितम्बर। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के मेयर किरण जैसल निेर्देशों पर नगर निगम द्वारा सभी 60 वार्डो में सफाई हवलदार की तैनाती की गयी है। इसके पूर्व एक सफाई हवलदार […]

Continue Reading

मंच शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हरिद्वार, 31 अगस्त। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी। विरोध प्रदर्शन को […]

Continue Reading

समाजवादी पार्टी ने किया पंचायत का आयोजन

सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी हरिद्वार, 31 अगस्त। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत […]

Continue Reading

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से की नवोदय नगर की बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने की मांग

हरिद्वार, 31 अगस्त। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर, क्षेत्र में बदहाल मुख्य सड़क की हालत सुधारने और मार्ग के किनारे अवरुद्ध जल निकासी व्यवस्था के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को अवगत कराया गया कि रानीपुर विधानसभा […]

Continue Reading