अवैध शराब व सट्टा पर्ची सहित दो दबोचे

Crime
Spread the love

अमरीश/कमल खडका

हरिद्वार, 26 जुलाई। नगर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को सट्टा पर्ची व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालमाता मंदिर के सामने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे संजय कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी प्रेम विहार चैक हरिपुरकलां को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ सबंधित धाराओं के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। दूसरी और ब्रह्मपुरी पुल के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे अजय सिंह उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने देशी शराब के 32 पव्वे बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।