आवागमन के लिए रास्ता खोले जाने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 5 नवंबर। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सुखी नदी पुल का निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का घिराव कर आवागमन में जनता को हो रही परेशानी के निवारण के लिए जल्द से जल्द अस्थाई पुल को खोलने की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बन्द पड़े अस्थाई पुल को जल्द खोलने का आश्वाशन दिया है।

व्यापारी नेता सुनील सेठी एवँ जयपाल शर्मा ने पुल निर्माण के दौरान जनता की सुविधा के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को बंद करने से हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए बताया कि 2 महीने पहले पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर जनता की सुविधा के लि एक अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था।

जिसे 15 दिन बांद ही बंद कर दिया गया। उसके बाद लोगों को शमशान मार्ग पर बने रपटे से आवागमन करना पड़ रहा है। लेकिन वहां से केवल दोपहिया वाहनो को ही आने जाने दिया जा रहा है। निर्माण के चलते उस मार्ग को भी बन्द कर दिया जाता है। अधूरा कार्य होने की वजह से रपटे पर जाम भी लग रहा है। जिससे दोपहिया वाहन भी निकलने में मुश्किल हो रही है।

साथ ही व्यापारियों को भी त्योहारी सीजन में काफी नुकसान हो रहा है। जिसको देखते हुए दूसरे अस्थाई मार्ग को खोला जाना जरूरी है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द मार्ग को ठीक कर खोलने का आश्वाशन दिया है। वार्ता करने वालो में राजेश शर्मा, प्रीतम सिंह, भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, विनोद कुमार आदि भी शािमल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *