एसएसपी अजय सिंह के प्रयासों से पुलिस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास-एजाज हसन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 फरवरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अजय सिंह से भेंट की और हरकी पैड़ी का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान एजाज हसन ने कहा कि एसएसपी अजय सिंह के प्रयासों से जनपद में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। पुलिस कार्यवाही में तेजी आयी है। जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई के चलते नशा तस्कर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गो में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एसएसपी अजय सिंह की तत्परता के चलते हत्या जैसे संगीन अपराधों का खुलासा भी तेजी से हो रहा हैं। एसएसपी अजय सिंह की कार्यकुशलता के चलते ही अपराधियों में भय बना हुआ है। मित्र पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *