बहुकुण्डात्मक विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ संपन्न

Uncategorized
Spread the love

अमरीश
यज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से समाप्त होगा कोरोना-स्वामी सर्वेश्वर मुनि

हरिद्वार, 21 अप्रैल। भूपतवाला स्थित रानी गली में स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज की अध्यक्षता में 13 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे बहुकुण्डात्मक विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का बुधवार को समापन हो गया। यज्ञ में शामिल हुए श्रद्यद्धालुओं ने पूर्णाहूति करते हुए भगवान विष्णु से विश्व कल्याण व कोरोना मुक्ति की कामना की। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज ने कहा कि विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से कोरोना अवश्य ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए हमें धैर्य रखना होगा। यज्ञ की अग्नि पर्यावरण की अशुद्धियों को समाप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

भगवान विष्ण की सच्चे मन से प्रार्थना आराधना करने से अवश्य ही मनुष्य के दुख दर्द दूर होते हैं। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि से कोरोना से मुक्ति मिलेगी। देश एवं विश्व से महामारी समाप्त होगी। स्वामी सर्वेश्वर मुनि ने कहा कि भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही विश्व का कल्याण करेगा। भारत देश कोरोना मुक्त होकर फिर से सुख समृद्धि के पथ पर अग्रसर होगा। ब्रह्मलीन स्वामी रामजी महाराज उत्तरकाशी वालों के बताए मार्ग व शिक्षाओं पर चलते मानव सेवा के प्रकल्प संचालित कर दीन दुखियों की सेवा की जा रही है।

आयोजक राजकुमार यादव व आचार्य सत्यनारायण ने कहा कि विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही कोरोना महामारी को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज हमेशा ही मनुष्य कल्याण में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। समाजसेवी जेपी बड़ोनी ने कहा कि विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही प्रदेशवासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज की अध्यक्षता में तेरह अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले महायज्ञ में अनेकों महापुरूषों ने यज्ञ में आहुति दी है। यज्ञ की अग्नि अवश्य ही वातावरण को शुद्ध करती है। कोरोना महामारी को समाप्त करने में सभी को सहयोग करना होगा। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग करें। इस अवसर पर राधेश्याम, बाबूलाल यादव, अमरसिंह, मनोहर वंश, लाला राम यादव, राजकुमार यादव, आचार्य सत्यनारायण सहित सभी ने विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहूति में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *