बजाज मोर्टर्स लिमिटेड में चुने गए एसडीआईएमटी के छात्र

Education
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 26 जून। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॕफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के मेकेनिकल ब्रांच के फाईनल ईयर के छात्रों का चयन बजाज मोटर्स लिमिटेड, कलियर रोड़, बेगमपुर हरिद्वार में हुआ है। संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम एवं प्लेसमेंट आॕफिसर आशीष कुमार ने बताया कि छात्रों का चयन स्क्रिनिंग के बाद इंटरव्यू के माध्यम से हुआ। चयनित छात्रों में दीपक कुमार, ईशान शुक्ला, विकास कुमार, विश्वास कुमार एवं दीपक कश्यप है।

जिन्होने प्रोडक्शन एवं क्वालिटी में प्लेस किया गया। चयनित छात्रों को संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। संस्थान के प्लेसमेंट आॕफिसर आशीष कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी।