बालिकाओं को मिले समान शिक्षा के अवसर:- ललित मिगलानी

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

दहेज लेना एवं देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में

महिलाओं को प्रत्येक जगह कानून के सुरक्षा के अधिकार

हरिद्वार :-भारतीय जागरूकता समिति ने हरिद्वार पुलिस व जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के साथ मिल कर विमेंस लॉ पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका संचालन समिति कि महिला विंग कि शिवानी गौड़ ने किया। वेबिनार में मुख्य वक्ता जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव व सिविल जज अभय सिंह 40 वी वाहिनी पीएससी कि डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती व हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी रहे।
जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव व सिविल जज अभय सिंह ने वेबिनार में महिलाओ से सम्बंधित मुख्य कानूनों कि चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओ को हर जगह कानून ने सुरक्षा प्रदान कि है वही शादी के समय दहेज़ लेना और देना दोनों अपराध हैI सचिव ने प्राधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि एक आम महिला किस प्रकार प्राधिकरण से लाभ प्राप्त कर सकती है।
40 वी वाहिनी पीएससी कि डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती ने वेबिनार में कई महिला कानूनों का जिक्र करते हुये बताया कि महिलाओ कि सुरक्षा को लेकर कितने कानून बने है और उनका लाभ महिला किस प्रकार कर सकती है।

अरुणा भारती ने महिलालो को घरेलु हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने बताया कि क्रूरता कितने प्रकार कि होती है और रहने व भरण पोषण किस प्रकार से अधिनयम के माध्यम से लिया जा सकता हैI
हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि समाज में कानून जन्म से पहले शुरू हो जात्ते है और मरने के बाद तक रहते हैI जन्म से पहले कोई भी डॉक्टर या संस्था किसी भी लिंग कि जानकारी नहीं दे सकता जो देता है वो क़ानूनी अपराध हैI शिक्षा के अधिकार के तहेत सभी बालिकाए शिक्षा का अधिकार रखती है।

बाल मजदूरी के तहत किसी भी बच्ची से जिसकी उम्र १४ वर्ष से कम हो काम कराना क़ानूनी जुर्म है। नबालिग बच्चों के साथ लेंगिक शोषण करना पोक्सो अधिनियम के तहेत जघन्य अपराध हैI मिगलानी ने बाकि कई महिला संबंधिति महिला कानूनों कि जानकारी विस्तार पूर्वक दी जिसका लाभ महिलाये ले सकती है।
कमला जोशी ने वेबिनार कि सरहाना कि और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
वेबिनार में संदीप खन्ना, विनायक गौड़, विपुल कुमार, अमित, नेहा मालिक, पूजा शर्मा, डॉ करुणा शर्मा, अर्चना शर्मा, कमला जोशी, चित्रा जोशी, दीपाली शर्मा, डॉ अर्पिता, रेनू अरोरा, नेहा मलिक, संगीता सचदेवा, रूपम जोहरी, पंकज, सपना सक्सेना, भावना सरकार, अनामिका सेनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *