नई प्रेरणा देता है रंगों का पर्व होली-डा.विशाल गर्ग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 मार्च। वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के आवास पर रंगों का त्यौहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। डा.विशाल गर्ग ने सभी को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रंगों, उमंगों व उल्लास का पर्व होली सभी को नयी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली ऐसा पर्व है जो सभी भेदभाव दूर लोगों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी को पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर पारंपरिक भारतीय तरीके से ही होली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है

। देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व देश की एकता को मजबूत करते हैं। एकता, भाईचारे और सौहार्द का पर्व होली भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। जिससे पूरी दुनिया में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलती है। डा.विशाल गर्ग ने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि पर्वो के मौके पर नशे से दूर रहने का संकल्प अवश्य लें। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। पर्वो में किसी भी प्रकार का विघ्न उत्पन्न ना होंनें दें। युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *