महाशिवरात्रि पर मांस अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 21 फरवरी। भैरव सेना के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर महाशिवरात्रि पर नगर निगम क्षेत्र में मांस अंडे की दुकानें बंद रखने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि हरिद्वार विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। महाशिवरात्रि पर हजारों शिवभक्त मां गंगा में स्नान करने आते हैं। महाशिवरात्रि पर अधिकांश लोग व्रत रखते हैं। मुख्य सड़कों पर स्थित दुकानों मांस व अंडे की बिक्री किए जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। करोड़ों लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को देखते हुए महाशिवरात्रि पर नगर निगम क्षेत्र में मांस अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।