वेस्ट मैनेजमेंट अवार्ड में शिवालिकनगर नगर पालिका को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अगस्त। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा घोषित वर्ष वेस्ट मैनेजमेंट अवार्ड में अन्य श्रेणियों के अलावा शहरी निकायों में शिवालिकनगर नगर पालिका को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को अवार्ड एवं तिरंगा प्रदान किया। प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यह निश्चित ही नगर पालिका के लिए सम्मान व गर्व का विषय है।

2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ वष 2021 के लिए प्रदेश में विशेष कैटेगरी के लिए कराए गए सर्वेक्षण में पर्यटन विभाग की विशेष ज्यूरी ने वेस्ट मैनेजमेंट में शिवालिकनगर नगर पालिका को दूसरा स्थान दिया है। राजीव शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार नगर पालिका वासियों के सम्मान के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को अपने क्षेत्र में पूरा करने के हमारे प्रयासों का प्रमाणिकरण भी है। पुरस्कार व सम्मान हमेशा ही और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हंै। राजीव शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक पूरे नगर पालिका क्षेत्र की साफ-सफाई को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए हम संकल्पित हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि एक वर्ष के अंदर-अंदर सभी चौराहों, तिराहों के सौन्दर्यकरण के साथ ही पूरे नगर पालिका को प्रकाश से आच्छादित करेंगे। राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तथा उत्तराखंड पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही स्वच्छता को लेकर स्वस्थ प्रतियोगिताएं व प्रतिस्पर्धा क्षेत्रों को सुंदर, विकसित एवं हरा-भरा करने को प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *