ग्रामीणों ने विधायक से की समस्याएं दूर करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 अगस्त। ग्राम डालूवाला में ग्रामीणों ने विधायक रवि बहादुर का भव्य स्वागत किया और जलभराव, खेलकूद के लिए मैदान नहीं होने, जंगली जानवरों के खतरे आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए बाल्मिीकि मंदिर की छत बनवाने की मांग की। ग्रामीण ओमपाल प्रधान, बलविंदर सिंह, निरंकार सिंह, रुस्तम सिंह, त्रिलोक सिंह, विपिन सिंह, हरजीत सिंह, हरनेक सिंह, राजकुमार, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, सचिन सिंह, मुकेश सिंह, सुकराम सिंह आदि ने बताया कि गांव में खेलकूद मैदान नहीं है

जिसके कारण युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में होने वाले जलभराव से ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव जंगल के नजदीक होने से जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व विधायक द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जाने के कारण गांव पिछड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बाल्मिीकि मंदिर की छत बनावाने के साथ मंदिर का निर्माण पूरा किया जाए।

विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों का आश्वासन देते हुए कहा कि खेलकूद मैदान के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन से वार्ता की जाएगी। बाल्मिकी मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंप, सड़क निर्माण आदि कार्य शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का पूरा पैसा जनहित में लगाया जाएगा।