भगवत अग्रवाल प्रदेश व्यापार मंडल कनखल शहर इकाई के अध्यक्ष व दिनेश कालरा महामंत्री चुने गए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 फरवरी। प्रदेश व्यापार मण्डल की कनखल शहर इकाई के चरणदासी आश्रम में आयोजित अधिवेशन में भगवत अग्रवाल कनखल शहर अध्यक्ष व दिनेश कालरा महामंत्री चुने गए। अधिवेशन की अध्यक्षता राजेंद्र चोटाला व संचालन जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने बताया कि कनखल शहर अध्यक्ष पद के लिए भगवत अग्रवाल व अमित अरोरा ने तथा महामंत्री पद पर दिनेश कालरा ने आवेदन किया था।

अमित अरोरा के नाम वापस लेने पर चुनाव अधिकारी किशन बजाज ने भगवत अग्रवाल को शहर अध्यक्ष व दिनेश कालरा को शहर महामंत्री निर्वाचित घोषित किया। इसके अलावा देवेंद्र खत्री को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चोटाला ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों में भारी विरोध है। कॉरिडोर व्यापारी को उजाड़ने की योजना है। जिसे किसी भी रूप में लागू नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चैटाला ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा भी की।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा ने कहा कि सरकार बिजली व पानी के बिलो लगाए गए अधिभार को माफ कर प्रदेश के व्यापारियों को राहत देने का काम करे। जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व् महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि प्रशासन लगातार व्यापारियों को गुमराह करता आया है। पहले पाॅड टैक्सी अब कॉरिडोर योजना को लेकर व्यापारियों को अंधेरे में रखने का कार्य किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष पूरण पांडे ने कहा कि पूर्व में अधिकारियो ने कहा था कि व्यापारियों की सहमति से ही काॅरिडोर की डीपीआर बनायी जाएगी। लेकिन अधिकारियों ने व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना ही कार्य शुरू कर दिया है।

नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष भगवत अग्रवाल व महामंत्री दिनेश कालरा ने कहा की यदि किसी भी व्यापारी को उजाड़ा गया तो व्यापारी एक जूट होकर अपनी आजीविका बचाने की लड़ाई लड़ेंगे व पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा कनखल प्रभारी दीपक गौनियाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को फूलमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, गोकुलसिंह रावत, शहर अध्यक्ष पूरण पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, रिक्की अरोरा, प्रदीप गर्ग, हरीओम चैहान, भारत भूषण, सुधीर विश्नोई, नीतू शर्मा, डा.नवीन राजपूत, अजय गंभीर, सतीश सैनी, देवेंदर सिंह, नितिन गुप्ता, विकास भारती, बॉबी गुप्ता, मोनू सिंह, गिरीश अग्रवाल, कुलवंत आदि व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *